फरहान आजमी को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार मुंबई के तेज तर्रार और युवाओं में लोकप्रिय फरहान आजमी को मुंबई कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समझा जाता है कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत फरहान आजमी को यह बड़ी जिम्मेदारी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए दी गई है।

आजमी की मुस्लिम समाज में अच्छी पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए माना जाता है कि वह अल्पसंख्यक मतों को कांग्रेस के पक्ष में करने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे। फरहान आजमी ने कहा कि वह खुद को कांग्रेस का एक सच्चा सिपाही और कार्यकर्ता मानते हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह पूरी मेहनत लगन और समर्पित भावना के साथ उसका निर्वाह करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना के साथ सभी समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ती है। यही कारण है कि मुस्लिम समाज पूरी तरह से कांग्रेस के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस सबसे अधिक वार्डों में विजई होगी और अगला महापौर भी हमारा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...