श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

घाटकोपर पश्चिम में एक वरिष्ठ नागरिक की हत्या कर लूट-पाट करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर पश्चिम के हिमालय सोसाइटी के पास गुरुवार शाम 6 बजे के करीब एक 65 वर्षीय महिला,शहनाज काजी की हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 10 टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की सीसीटीवी और खबरियों की मदद से आरोपी महिला को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस उपायुक्त (जोन-7) राकेश ओला के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई घाटकोपर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश जाधव की टीम ने की है।



Very good