मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

विगत कई दिनों से डॉ सुधेन्दु ओझा मुंबई यात्रा पर हैं जो कि प्रसिद्ध साहित्यकार, उपन्यासकार, पत्रकार, प्रकाशक व कवि हैं, मुंबई में उन्होंने कई साहित्यिक मुलाकात व यात्राएं की। इसी क्रम में उन्होंने मुंबई की विदुषी कवयित्री विनिता सहल का गोष्ठी निमंत्रण स्वीकार किया।


जुहू में हुई इस गोष्ठी में मुंबई के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही तथा नीलांबरी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ नीलिमा पाण्डेय तथा मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कांत कमलनयन ने शाल, कलम देकर उन्हें सम्मानित किया।


मुख्य उपस्थिति श्याम तिवारी तथा कवयित्री लक्ष्मी यादव ‘ओजस्विनी’ आत्मिक श्री धर मिश्रा, कवयित्री स्निग्धा की रही, जिन्होंने प्रभावी रचनाएं प्रस्तुत किया।


