‘पीवीएस अवॉर्ड्स’ में सम्मानित होंगे कई पत्रकार।

Date:

■ 27 दिसंबर को होगा 17 वां स्थापना दिवस समारोह.

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारों के लिए काम करने वाले ‘पत्रकार विकास संघ’ (पीवीएस) का 17 वां मीडिया अवॉर्ड्स समारोह शनिवार 27 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। मालाड पश्चिम के लिंक रोड स्थित होटल साई पैलेस ग्रैंड सभागृह में सुबह 10 बजे से आयोजित सम्मान समारोह में कई वरिष्ठ पत्रकार, राजनेता, आईएएस और आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र एवं सचिव अजय सिंह ने बताया कि ‘पत्रकार विकास संघ’ प्रति वर्ष मीडिया में बेहतरीन कार्य कर रहे पत्रकारों को सम्मानित करता है।

इस कड़ी में इस वर्ष के पीवीएस अवॉर्ड सम्मान समारोह में पीवीएस जीवन गौरव सम्मान, पीवीएस बेस्ट वीडियो जर्नलिस्ट अवार्ड, पीवीएस बेस्ट फोटोग्राफर अवार्ड, पीवीएस बेस्ट रिपोर्टर (जनरल कैटेगरी), पीवीएस ज्यूरी अवार्ड (अंशकालिक पत्रकार), पीवीएस बेस्ट साप्ताहिक/ पाक्षिक अवार्ड, पीवीएस बेस्ट डिजिटल जर्नलिस्ट अवार्ड, पीवीएस बेस्ट यंग जर्नलिस्ट अवार्ड, पीवीएस बेस्ट टीवी रिपोर्टर अवार्ड, पीवीएस बेस्ट पॉलिटिकल रिपोर्टर अवॉर्ड, पीवीएस बेस्ट क्राइम रिपोर्टर अवार्ड, पीवीएस बेस्ट डेस्क एडिटर अवार्ड, पीवीएस ज्यूरी अवार्ड रजत वर्ष तथा पीवीएस ज्यूरी अवार्ड श्रेष्ठ संपादक की कैटेगरी में प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related