रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

लायंस क्लब इंटरनेशनल 3231-A3 तथा मुंबई यूथ कांग्रेस द्वारा सात बंगला अंधेरी के सागर कुटीर में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । लायंस क्लब के डाक्टर आर जी राव से उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस कैंप में वीं एम आई, अस्थमा, दंत चिकित्सा, मधु मेह, मोतियाबिंद तथा जनरल मेडिसिन तथा मुफ्त चश्मा वितरण किया गया ।


रविवार 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 525 लोगों ने अपने नाम दर्ज करवाए। जिसमें 210 लोगों के आंख में रोशनी कम होने से उन्हें चश्मा वितरण किया गया ।12 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए । जिन्हें आपरेशन के लिए लायंस क्लब अस्पताल के लिए पत्र दिए गए ।
मुंबई में बदलते मौसम तथा प्रदूषण के चलते जनरल मेडिसिन में अस्थमा मरीज ज्यादा दिखाई दिए ।उनका वीं एम आई कर उन्हें दवाइयां वितरण किया गया । यह कार्यक्रम वर्सोवा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष यादव के सहयोग से आयोजित किया गया था ।


इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक जाधव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।इसी तरह लायन डी जी मनोज बाबुर,वीडीजी नटवर बांका,वीडीजी विकास सराफ विशेष अतिथियों में आमंत्रित किए गए थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट निलेश दूबे, डाक्टर नीलम बांदिवडेकर, श्रीमती मिलन राव तथा आस्कर अस्पताल की डाक्टर टीम तथा वर्सोवा विधानसभा के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे ।


