भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी की खबर फैला कर ली सस्ती पब्लिसिटी!

Date:

■ क्या भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने सरकारी सुरक्षा पाने के लिए फैलाई धमकी की अफवाह!

■ लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भोजपुरी फिल्म स्टार को पहचानने से किया इन्कार।पवन सिंह को नहीं दी धमकी !

■ विश्नोई गिरोह के हरी बॉक्सर का ऑडियो वायरल.

■ मुंबई पुलिस को गुमराह करने के लिए कब होगा पवन सिंह गिरफ्तार।

जय सिंह / मुंबई वार्ता

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को धमकी देने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। इस प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया है। ऑडियो में साफ कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है। यह ऑडियो गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर की ओर से सामने आया है।

■ हरी बॉक्सर ने कहा यह कौन हैं पवन सिंह ?

ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने कहा कि,”पवन सिंह को गैंग की तरफ से कोई कॉल या धमकी नहीं दी गई।” बॉक्सर ने यह भी कहा कि पवन सिंह ने शायद सुरक्षा लेने के उद्देश्य से ऐसा दावा किया होगा। गैंगस्टर के मुताबिक, इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बेवजह घसीटा जा रहा है। ऑडियो मैसेज में बॉक्सर ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह उनके खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। जबकि गैंग की ओर से किसी भी तरह की धमकी नहीं दी गई है।

बॉक्सर ने दोहराया कि इस मामले से गैंग का कोई लेना-देना नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, खुलेआम करता है। ऑडियो में उसने यह भी कहा कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे हम धमकी नहीं देंगे, बल्कि एके-४७ की गोलियों से भून देंगे।

इससे पहले धमकी का मामला सामने आने के बाद पवन सिंह से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। केवल फॉर्मली जानकारी दी गई है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मीडिया द्वारा पहले ही शंका जाहिर की जा रही थीं कि जब हरी बॉक्सर का ऑडियो बाहर आया हैं और मामला फर्जी धमकी सा प्रतीत होने लगा है। मुंबई पुलिस को गुमराह करने का मामला पवन सिंह, उनके मैंनेजर नीरज सिंह और टीम सदस्य प्रियाँसू पर बनता हैं। अब सवाल यह है की इनके ऊपर मामला कब दर्ज होगा ?

1 COMMENT

  1. एक प्रकार से लॉरेंस बिश्नोई को और मजबूत किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहीहंडी उत्सव के दौरान ईंट का कॉलम गिरा, 7 साल के बच्चे की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में...

मुंबई में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश, 367 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई उपनगर में हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 64.60 लाख रुपये की हेरोइन जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई और उपनगरों में मादक...