भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान चौक DP रोड का हुआ उद्घाटन, 2026 कार्य-अहवाल का विमोचन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

आज भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान चौक स्थित DP रोड का उद्घाटन तथा आगामी वर्ष 2026 के लिए दर्शिका एवं पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा के ‘कार्य-अहवाल (Work Report)’ का विमोचन माननीय पालक मंत्री श्री आशीष शेलार जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हमनुम गृह निर्माण सोसायटी में 500 मीटर लंबी सीसी रोड का उद्घाटन भी विनोद मिश्रा के हाथों किया गया।कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन समाज के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे । स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए विनोद मिश्रा की सराहना की।

पालक मंत्री आशीष शेलार ने अपने संबोधन में कहा कि,” दिंडोशी क्षेत्र में जो कार्य अब तक कोई नहीं कर सका, वह विनोद मिश्रा ने कर दिखाया है। गैस पाइपलाइन, सीसी रोड, पोस्ट ऑफिस, फायर ब्रिगेड, बीएमसी कार्यालय जैसी बुनियादी सुविधाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।”

स्थानीय जनता ने आगामी मनपा चुनाव में विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए विनोद मिश्रा के समर्थन में मतदान करने की घोषणा की। वहीं विनोद मिश्रा ने कहा कि पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में पूर्व नगरसेविका सुचित्रा नाइक, पी नॉर्थ के सहायक आयुक्त कुंदन वळवी, मौलाना जाबिर, इम्तियाज खिलजी, दाऊद भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में विनोद मिश्रा ने सभी नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने पालघर अस्पताल में शिवसेना पदाधिकारियों पर लगाए आरोपों की निंदा की।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...

दहीहंडी उत्सव में 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती; 286 को इलाज के बाद मिली छुट्टी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय दहीहंडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड...