मुंबई में NCP को मजबूत करूँगा:- नवाब मलिक।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगर पालिका चुनावों के ऐलान के बाद आज मुंबई डिवीजनल राकांपा इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की रिव्यू मीटिंग मुंबई रीजनल ऑफिस में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने की।इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन बनने के बाद नवाब मलिक का ध्यान मुंबई मनपा पर केंद्रित है। उन्होंने महीने के हर मंगलवार को समीक्षा बैठक करने और पार्टी का मजबूत मोर्चा बनाने का संकल्प लिया है।

आज की बैठक में नवाब मलिक ने अपना इरादा स्पष्ट कर दिया। बैठक में ज़िलेवार समीक्षा किया गया और मुंबई महानगर पालिका चुनावों में एनसीपी द्वारा 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।

मीडिया को यह भी बताया गया कि इस संबंध में रिपोर्ट कल एनसीपी के नेशनल प्रेसिडेंट और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंपी जाएगी।

मीटिंग में मुंबई वर्किंग प्रेसिडेंट सिद्धार्थ कांबले, शिवाजीराव नलावड़े, विधायक सना मलिक-शेख, पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी, संतोष धुवली, संजय तटकरे, राजू घुगे, महेंद्र पानसरे, अजय विचारे, अरशद आमिर, इंद्रपाल सिंह, सुरेश भालेराव, वेंकटेश मानव सहित कई सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

वर्ली में BEST बस की चपेट में आई 60 वर्षीय महिला की मौत, टैक्सी से उतरते समय हुआ हादसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के वर्ली इलाके में सोमवार...

चोरी के 64 एप्पल मोबाइल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार; IMEI बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों...

मुंबईकरों को लग सकता है पानी की कीमत का झटका, BMC 6-7% बढ़ा सकती है पानी की कीमत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबईकरों पर एक बार फिर महंगाई...