27 दिन तक चला गदा युद्ध।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मिर्जापुर। मुंबई वार्ता

भगवान श्री राम जब लंका विजय कर अयोध्या लौट कर आए तो उनके साथ कई बानर भालू योद्धा भी आए थे । लंका विजय के उपलक्ष्य में श्री राम ने सभी योद्धाओं का सम्मान कर उन्हें विविध प्रकार से अलंकृत कर उन्हें बिदा किया ।जब रीक्षराज जामवंत अपने घर लौटने लगे तो उन्होंने श्री राम से कहा कि लंका की लड़ाई में मेरी लडने वाली इच्छा पूरी नहीं हुई । प्रभू मुझे यह देखना है कि आप के अंदर कितना बल है । मैं एक बार आप का बल देखना चाहता हूं ।

इस पर श्री राम ने कहा कि जब मैं द्वापर युग में कृष्णा अवतार लूंगा तब आप की मनोकामना पूर्ण करुंगा । मिर्जापुर स्टेशन पूर्व स्थित शिवपुरी कालोनी में श्री शशिकांत मिश्रा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के समापन पर कथा वाचक डॉ ब्रह्मानंद शुक्ला ने बताया कि उस युग में सत्राजित नाम के राजा थे ।उन के पास सम्यंतक मणि थीं । उस मणि की खासियत यह थी कि वह प्रति दिन वह 8 भार सोना देती थी। वह मणि उसे सूर्य उपासना से मिली थी ।एक बार राजा सत्राजित द्वारकाधीश का दर्शन करने द्वारका आया।द्वारका वासियों ने सोचा कि भगवान सूर्य स्वयं कृष्ण के दर्शन के लिए आए हैं ।

प्रजा वासियों ने राजा से कहा कि यह मणि श्री कृष्ण को दे दो । उसने देने से इंकार कर दिया । राजा का छोटा भाई उस मणि को लेकर जंगल में शिकार खेलने गया । जंगल में उसे शेर खा गया । उस शेर को एक भालू ने मार दिया । जब राजा का भाई जंगल से वापस नहीं लौटा ।तो प्रजा वासियों ने कहना शुरू कर दिया कि कृष्ण ने ही राजा के भाई को मारकर वह मणि चुरा लिया है।कृष्ण को जब मालूम पड़ा तो वे उस मणि को ढूंढने निकले । जंगल में मालूम पड़ा कि एक शेर को मारकर भालू वह मणि लेकर गुफा में घुस गया है । श्री कृष्ण की जामवंत के साथ 27 दिन तक लड़ाई हुई ।उस समय वासुदेव ने देवी की उपासना किया । देवी प्रकट हुई।

उन्होंने कहा कि यह प्रभू की लीला है ।28 वें दिन श्री कृष्ण ने जामवंत से पुछा कि यह कौन-सा युग चल रहा है ।तब जामवंत ने कहा कि प्रभू यह द्वापर है।और उन्होन प्रभू को पहचान लिया ।जब श्री कृष्ण ने कहा कि वह मणि मुझे वापस लौटा दो।तब जामवंत ने कहा कि पहले आप हमारी बेटी से व्याह करो ।तब मैं उस मणि को बेटी साथ आपको भेंट करुंगा ।इस तरह जामवंत की बेटी जामवंती का विवाह श्री कृष्ण से हुआ ।

उसी जामवंत के नाम पर जंम्बू शहर का नाम रखा गया । आज भी श्रद्धालु जामवंत की गुफा देखने जाते हैं । कार्यक्रम के समापन पर उतर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सोहन सिंह श्री माली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में नकली नोटों का जाल: 2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की...