मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

अंबरनाथ में भारतीय जनता पार्टी के पैनल नंबर चार के उम्मीदवार पवन वालेकर के कार्यालय पर गोलीबारी की चौंकाने वाली घटना आधी रात के आसपास हुई। अब खुलासा हुआ है कि बीजेपी प्रत्याशी के कार्यालय पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।इस बीच यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।


दिलचस्प बात यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस आज अंबरनाथ में बैठक कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है।


एक ओर जहां चुनाव की तैयारी चल रही थी, उसी समय हुई गोलीबारी से शहर में सनसनी फैल गयी है। साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
बताया गया है कि यह घटना रात करीब सवा 12 बजे की है. पवन वालेकर का ऑफिस अंबरनाथ पश्चिम के शंकर मंदिर इलाके में है।


