भाजपा के झांसे में न आएं, महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाएं: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ कांग्रेस में जोरदार इनकमिंग, मीरा–भाईंदर में वेंचर मेंडोसा और तारेन मेंडोसा का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश.

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य में महानगरपालिका चुनाव हो रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में जोरदार इनकमिंग जारी है। आज मीरा–भाईंदर विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक एवं स्थानीय राजनीति के प्रभावशाली नेता गिल्बर्ट जॉन मेंडोसा के पुत्र वेंचर मेंडोसा और तारेन मेंडोसा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।

इस अवसर पर भाजपा एवं अन्य दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि मीरा–भाईंदर में अब एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।

मीरा–भाईंदर में पार्टी प्रवेश एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव नहीं कराए गए। अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ये चुनाव हो रहे हैं। इस अवधि में महानगरपालिकाओं में सत्ताधारी दल ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया, जनता के पैसे की लूट की। “50 खोके, एकदम ओके” का खेल चलता रहा। सत्ताधारी दल के लोगों को जब भ्रष्टाचार का पैसा कम पड़ने लगा तो अब वे ड्रग्स के माध्यम से युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं।

सपकाल ने आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भाई प्रकाश शिंदे के सातारा जिले स्थित खेत में ड्रग्स का एक बड़ा कारखाना मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में उजागर हुआ। इस कारखाने में बंगाली भाषा बोलने वाले मजदूर काम कर रहे थे और लगभग 43 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन सांसद श्रीकांत शिंदे ने हस्तक्षेप कर पकड़े गए 40 लोगों को छोड़ने के लिए कहा।दूसरी ओर, एक व्यक्ति पिछले 11 वर्षों से “भाइयों और बहनों…” कहकर लोगों को झूठे आश्वासन देकर जनता को ठग रहा है।

दिल्ली में नरेंद्र मोदी और राज्य में देवेंद्र फडणवीस जाति–धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। सत्ताधारी दल के मंत्री और उनके रिश्तेदार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं, “मिल बांट के खाओ” का शासन चल रहा है। इन सबको सबक सिखाइए और मीरा–भाईंदर महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाइए, ऐसा आह्वान हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जारी है। वोट चोरी कर भाजपा चुनाव जीत रही है। मतदाता सूची में कई घोटालों की शिकायतें चुनाव आयोग से की गईं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेस ने सभी को साथ लेकर काम किया है।

भाजपा महायुति सरकार ने मीरा–भाईंदर को 24 घंटे पानी देने का वादा किया था, मेट्रो शुरू होने वाली थी, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। आने वाले समय में कांग्रेस के माध्यम से इस क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे, ऐसा मुजफ्फर हुसैन ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

1127 किलो गांजा तस्करी मामले में दो दोषियों को 10-10 साल का सश्रम कारावास, NCB की बड़ी कामयाबी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के नांदेड जिले में...

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...