बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट की नागपुर इकाई द्वारा काव्यगोष्ठी संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की नागपुर इकाई द्वारा साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आनलाइन आयोजन बुधवार 17 दिसंबर 2025 को किया गया।जिसमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिकांत शर्मा ने किया तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश शर्मा थे।

नागपुर इकाई की अध्यक्षा श्रीमती शशि भार्गव ने कार्यक्रम की प्रस्तावना पढ़ी और अपने सुरीले कंठ से सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया।कार्यक्रम का सूत्र संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने किया। गोष्ठी में पूनम मिश्रा ‘पूर्णिमा’ ने अपनी कविता में ग्रामीण परिदृश्य का वर्णन किया। रीमा दीवान चढ्ढा की नारी तुम बुद्ध नहीं हो सकती रचना के बाद मुंबई की साहित्यकार श्रीमती सत्यभामा ने नारी के नारीत्व का गौरव गान किया। डॉ. निशी मंजवानी ने ग़ज़ल प्रस्तुत की।

मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने अपने काव्य के माध्यम से वर्तमान में नारी स्थिति का वर्णन किया, वहीं रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने ग़ज़ल पढ़ी।जयप्रकाश शर्मा की रचना के बाद डॉ. शशिकांत शर्मा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की साथ ही सुंदर मुक्तक व गज़ल की प्रस्तुति दी। संस्था की संस्थापिका श्रीमती सत्यभामा ने आभार व्यक्त किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में गणेश प्रतिमा पलटी, दो लोगों को मामूली चोटें।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम में एलबीएस रोड स्थित...

1127 किलो गांजा तस्करी मामले में दो दोषियों को 10-10 साल का सश्रम कारावास, NCB की बड़ी कामयाबी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के नांदेड जिले में...

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...