मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में बुधवार को बम धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। बॉम्बे हाईकोर्ट समेत बांद्रा कोर्ट और अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया। धमकी के चलते कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी न्यायिक कार्यवाहियां स्थगित कर दी गईं।


बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बांद्रा कोर्ट और अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट सहित तीनों अदालत परिसरों को तत्काल खाली कराया गया।*बांद्रा कोर्ट को धमकी भरा ईमेल*बांद्रा कोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही मुंबई पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वाड) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पूरे कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई, हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।
●अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट भी खाली
इसी दौरान अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोर्ट रूम से जज, वकील, कर्मचारी और पक्षकारों को बाहर निकाला गया। सभी अदालती कार्यवाहियां तत्काल स्थगित कर दी गईं और पूरे परिसर को खाली कराया गया।कुछ ही देर में मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड मौके पर पहुंची। सुरक्षा घेरा बनाकर जांच की गई, लेकिन किसी भी स्थान पर विस्फोटक नहीं मिला। सभी मामलों में धमकी को फर्जी (होअक्स थ्रेट) मानकर जांच की जा रही है। कोर्ट परिसरों को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही स्थिति सामान्य की गई।
● धमकी भेजने वाले की तलाश जारी.
मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी भरा ईमेल कहां से भेजा गया, इसे किस व्यक्ति या समूह ने भेजा और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। लगातार मिल रही धमकी भरी सूचनाओं के मद्देनजर मुंबई के सभी प्रमुख न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।



इस लडकी समस्याओं का निराकरण आवश्यक
इस तरह की समस्याओं का निराकरण आवश्यक