मुंबई वार्ता संवाददाता

यश भारतशिवसेना (शिंदे गुट) ने संगठनात्मक स्तर पर एक अहम निर्णय लेते हुए विधायक मुरजी पटेल को उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी सह लोकसभा प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र शिवसेना के केंद्रीय कार्यालय द्वारा 18 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।


नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति वंदनीय हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से तथा शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री माननीय एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार की गई है। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगी।


नियुक्ति पत्र में यह विश्वास भी व्यक्त किया गया है कि विधायक मुरजी पटेल, बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व विचारों और धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की शिक्षाओं का जन-जन तक सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करेंगे तथा सभी को साथ लेकर शिवसेना संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति से उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना की संगठनात्मक मजबूती को और बल मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नियुक्ति पत्र पर शिवसेना सचिव संजय पुष्पलता भाऊराव मोरे के हस्ताक्षर हैं।
यह पत्र शिवसेना केंद्रीय कार्यालय, बालासाहेब भवन, नरिमन पॉइंट, मुंबई से जारी किया गया है।


