मध्य रेल्वे का 21 दिसंबर को मेगाब्लॉक, लोकल के साथ लंबी दूरी की ट्रेनें भी होंगी प्रभावित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मेगाब्लॉक का नाम सुनते ही यात्रियों की चिंता बढ़ जाती है। मध्य रेल्वे ने रविवार, 21 दिसंबर को मेगाब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान केवल लोकल ट्रेनें ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों पर भी बड़ा असर पड़ने वाला है। कई ट्रेनें अपने अंतिम गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रविवार को मध्य रेल्वे की पांचवीं और छठी लाइन के साथ हार्बर लाइन पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगाब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर लोकल सेवाओं के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पर भी साफ दिखाई देगा।ठाणे–कल्याण सेक्शन पर ज्यादा असरठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच पांचवीं और छठी लाइन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेगाब्लॉक रहेगा।इस दौरान अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को अप और डाउन फास्ट लाइन से चलाया जाएगा, जिससे इन ट्रेनों के 10 से 15 मिनट देरी से पहुंचने की संभावना है।

■ इन लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा असर.

अप दिशा में चलने वाली सिंहगढ़, राज्यरानी, डेक्कन क्वीन जैसी पुणे से आने वाली ट्रेनों के साथ-साथजनता, काकीनाडा, प्रगति, सेवाग्राम, चेन्नई, वंदे भारत, बनारस, हावड़ा, हटिया, कोयंबटूर एक्सप्रेस प्रभावित रहेंगी।वहीं डाउन दिशा में कोल्हापुर, गोंडा-गोदान, जयनगर-पवन और नेत्रावती एक्सप्रेस पर भी असर पड़ेगा।हार्बर लाइन पर कहां रहेगा ब्लॉकपनवेल और वाशी स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक मेगाब्लॉक रहेगा।

पनवेल से मुंबई की ओर जाने वाली 10:33 से 15:49 के बीच की लोकल रद्दमुंबई/बेलापुर की ओर जाने वाली 9:45 से 15:12 के बीच की लोकल रद्दट्रांस-हार्बर लाइन पर भी असरपनवेल से ठाणे जाने वाली 11:02 से 15:53 तक की लोकल रद्दठाणे से पनवेल जाने वाली 10:01 से 15:20 तक की लोकल रद्दयात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थामेगाब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा ठाणे–वाशी/नेरुल के बीच सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।बेलापुर, नेरुल और उरण की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।मेमू ट्रेन का शॉर्ट टर्मिनेशनवसई रोड से सुबह 9:50 बजे रवाना होने वाली वसई रोड–दिवा मेमू ट्रेन को कोपर स्टेशन पर 10:31 बजे शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पोक्सो मामले में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को जमानत, 50 हजार रुपये की जमानत राशि भरने का आदेश

मुंबई वार्ता संवाददाता टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को नाबालिग...