मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने पार्टी के उम्मीदवारों के साथ प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।


इस अवसर पर AAP नेताओं ने ‘विघ्नहर्ता’ गणपति बप्पा से मुंबई को भाजपा–सेना–कांग्रेस के कथित करप्शन और कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा।AAP सांसद संजय सिंह और मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन BMC चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा से शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रार्थना की।


संजय सिंह ने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर आस्था का वह केंद्र है, जहां देश-विदेश से भक्त अपने जीवन की परेशानियों और रुकावटों को दूर करने की कामना लेकर आते हैं।भगवान गणेश के भक्त के रूप में AAP नेताओं ने मुंबईकरों के जीवन में वर्षों से बनी समस्याओं और रुकावटों को समाप्त करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि मुंबई को बेहतर प्रशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता की जरूरत है और आम आदमी पार्टी इसी संकल्प के साथ जनता के बीच जा रही है।


