बोरीवली पश्चिम में ‘ऋषभायन 2’ महोत्सव का हुआ भव्य समापन, सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने दिया संदेश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बोरीवली पश्चिम में लब्धी विक्रम जनसेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित आदिनाथ भगवान ऋषभदेव जी के जीवनदर्शन पर आधारित ‘ऋषभायन 2’ सांस्कृतिक एवं ज्ञानमहोत्सव का समापन भव्य और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के तकनीकी एवं सांस्कृतिक मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से संवाद साधा।

कार्यक्रम में भावी गच्छाधिपति यशोवर्म सूरी जी तथा पूज्य आचार्य अमितयश सूरी जी ने मंत्री आशीष शेलार और स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय का सत्कार कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।अपने संबोधन में मंत्री आशीष शेलार ने कहा,“भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल संस्कृति और जीवन दृष्टि को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने वाला यह महोत्सव हमारे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत दर्शन कराता है।”

महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन एड. विष्णुकुमार जैन, स्वदेशी जागरण मंच के धनपतराम अग्रवाल तथा युवा अष्टांग ज्योतिषाचार्य विश्व वोरा ने मार्गदर्शन किया। जैन पाठशाला के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जीवनदर्शन पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का उत्तर मुंबई के पालक मंत्री एवं महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार तथा विधायक संजय उपाध्याय के हाथों पुरस्कृत किया गया।

अपने भाषण में आगे बोलते हुए मंत्री शेलार ने कहा,“यह वैश्विक सांस्कृतिक एवं ज्ञानमहोत्सव और ऋषभ कला प्रदर्शनी भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विश्व कल्याण का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। परंपरा, दर्शन और कला के जरिए सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का यह प्रेरणादायी प्रयास है।”

‘ऋषभायन 2’ महोत्सव ने बोरीवली पश्चिम क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए श्रद्धा, संस्कृति और ज्ञान का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...