मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार और भिवंडी निज़ामपुर मनपा के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर के निर्देशों के अनुसार, 26.दिसंबर.2025 को वीर बाल दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मनपा मुख्यालय के भूतल पर, मनपा अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके की अध्यक्षता में, साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया।


सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह द्वारा किए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि देने के लिए वर्ष 2022 से प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।


इस अवसर पर आयुक्त (चुनाव) नितिन पाटिल, चुनाव विभाग के प्रमुख अजीत महाडीक, विभाग प्रमुख फैजल तातली, बाजार विभाग के प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, उद्यान विभाग के प्रमुख नीलेश संखे, सुरक्षा विभाग के प्रमुख राजेश गोसावी और मनपा के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


