कलवा में नाट्यगृह और दो अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे।

Date:

■ शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का जनसभा में बड़ा ऐलान.

मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कलवा में नाट्यगृह और दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का आश्वासन दिया। ठाणे महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए उन्होंने कलवा, खारीगांव और विटावा में आयोजित विजय संकल्प मेलों में जनता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

डॉ.श्रीकांत शिंदे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कलवा-मुंब्रा के विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। ठाणे मनपा के माध्यम से सड़कें, नक्षत्र उद्यान, खाड़ी तट का सौंदर्यीकरण और जेट्टी जैसे कई विकास कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए शिंदे ने कलवा के स्विमिंग पूल को विश्वस्तरीय बनाने के लिए ४० करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया।उन्होंने बताया कि साकेत में ७०० बेड का कैंसर अस्पताल बन रहा है, जबकि कलवा अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन के साथ कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी सेंटर शुरू किए गए हैं।

कालू-शाई बांध परियोजना पूरी होने के बाद ठाणे में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।रेलवे सुविधाओं को लेकर डॉ. शिंदे ने कहा कि पांचवें और छठे रेलवे मार्ग का काम पूरा हो चुका है। कलवा में होम प्लेटफॉर्म और कारशेड की बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयास जारी हैं। खारीगांव पुल सहित कई रेलवे फाटक बंद किए गए हैं।घर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर गरीब को उसका हक का घर देना सरकार की गारंटी है।

क्लस्टर योजना ठाणे के साथ-साथ अब मुंबई में भी लागू की गई है।साथ ही डॉ. श्रीकांत शिंदे ने विश्वास जताया कि ठाणे महानगरपालिका चुनाव में ‘लाडकी बहनें’ शानदार प्रदर्शन करेंगी और शिवसेना को बड़ी जीत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की संसद से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी: डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद।

■ वर्षा गायकवाड ने भाजपा-आरएसएस पर संविधान बदलकर मनुस्मृति...

पुणे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक, सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को पूरा सहयोग देंगे: सुप्रिया सुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...