रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी के सायन कोलीवाड़ा विधानसभा शाखा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी झुंझार कम्यूनिस्ट नेता तथा वरिष्ठ कम्यूनिस्ट नेता स्व कामरेड गुलाबराव गणाचार्य की स्मृति में वनाए गए वाचनालय का उद्घाटन गोदी कामगार नेता का मुत्थू विरप्पन के हाथों किया गया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ कचरा वाहतूक कामगार के कामरेड विजय दलवी की अध्यक्षता में मुंबई कांग्रेस के सचिव एवं इंटक नेता अनिल गणाचार्य द्वारा लाल झंडा का वंदन कर किया गया । इस अवसर पर पूर्व पुलिस महासंचालक सुधाकर सुराडकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।


इस अवसर पर आयटक के राष्ट्रीय सचिव सुकुमार दामले, भा क प मुंबई सचिव एवं कामगार नेता का मिलिंद रानडे, पूर्व नगर सेवक एवं पूर्व बेस्ट समिति सदस्य सुनील गणाचार्य, दक्षिण मध्य मुंबई कांग्रेस जिलाध्यक्ष कचरु यादव, कामगार नेता गोपाल शेलार,(ए आई डी इ एफ) समन्वयक डिफेंस सेक्टर कामरेड अशोक कुट्टी, समाज सेवक तानजी घाघ, बाल धुपकर गुरु जी, कामरेड विमल देवेंद्र, राजू सोनवने, बाबासाहेब गायकवाड़, सुभाष जाधव, भगवान धोत्रे, विनोद देवेन्द्र, गणेश सुप्पू, गंगाधर रणदिवे, प्रकाश पवार, एवं गणाचार्य ट्रस्ट के ट्रस्टी रुपाली बारुहा सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।


