■ दो दिनों में और भी पूर्व नगरसेवकों के सपा में शामिल होने की अटकलें तेज।
भिवंडी/मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

भिवंडी मनपा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही भिवंडी में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। पूर्व उप महापौर अहमद सिद्दीकी अपने चार साथी पूर्व नगरसेवकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी के विद्रोह के कारण चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद ये चारों नगरसेवक एनसीपी-शरद पवार गुट में शामिल हुए थे। पूर्व उपमहापौर अहमद सिद्दीकी सहित इन नामों में सबनम महबूब अंसारी, नमरा औरंगजेब अंसारी और अंजुम अहमद सिद्दीकी शामिल हैं।


बता दें कांग्रेस पार्टी से 2019 के महापौर के चुनाव में 18 नगरसेवकों ने पार्टी से बगावत की थी। करने वाले पूर्व उप महापौर अहमद सिद्दीकी के साथ सभी 18 नगरसेवक एनसीपी के शरद पवार गुट में शामिल हो गए थे। कानून बाद में उन्हें 6 वर्ष के लिए चुनाव लडने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है, यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।
भिवंडी मनपा चुनावों में एनसीपी के शरद पवार गुट और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की कोई चर्चा न होने के कारण, ये अयोग्य घोषित पूर्व नगरसेवक अपना भविष्य समाजवादी पार्टी में देखने लगे हैं। इनमें से कई नगरसेवक अपने भाई, बेटे, भाभी को चुनाव लाड़ाना चाहते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिनों में सभी पार्टियों में इसी तरह और भी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।


