श्रीश उपाध्याय । मुंबई वार्ता

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने कहा, ‘हम मुंबई महानगर पालिका में 100 से अधिक उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेंगे।


महाविकास आघाड़ी में शिवसेना और भाजपा के सत्ता सुख का अनुभव कर रही राकांपा (अजीत पवार) आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनावों में अकेले ही चुनावी समर में उतरेगी।
नवाब मलिक ने बताया, ‘हमने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसके अलावा, हम मुंबई मनपा चुनावों में कुल 100 से अधिक उम्मीदवारों को चुनावी लड़ाई में उतारेंगे।’


विश्लेषकों का कहना है कि मुंबई में राकांपा (अजीत पवार) जितने अधिक उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, उतना ही नुकसान कांग्रेस और शिवसेना को होगा। इसका प्रत्यक्ष लाभ शिवसेना और भाजपा को मिलने की संभावना है।


