मुंबई की बिगड़ती हवा पर सख्ती: बीएमसी तैनात करेगी 28 हाई-टेक मशीनें ।

Date:

■ एक महीने में 21 बार ‘अनहेल्दी’ रहा एक्यूआई.

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बड़ा कदम उठाया है। बीते एक महीने में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 21 बार ‘अनहेल्दी’ स्तर तक पहुंचने के बाद बीएमसी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए 28 अत्याधुनिक मशीनें तैनात करने का फैसला किया है।

बीएमसी के अनुसार, ये हाई-टेक मशीनें शहर के उन इलाकों में लगाई जाएंगी जहां वायु प्रदूषण का स्तर लगातार अधिक दर्ज किया जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से धूल और प्रदूषक कणों को कम करने के लिए पानी का छिड़काव और हवा में मिस्ट (फाइन फॉग) का प्रयोग किया जाएगा।

■ एक्यूआई गिरते ही तुरंत कार्रवाई

नगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विशेष स्थान पर एक्यूआई रीडिंग में गिरावट या प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ पाया जाता है, तो तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव, मिस्ट गन के जरिए हवा में नमी बढ़ाना और धूल नियंत्रण के अन्य उपाय किए जाएंगे।निर्माण स्थलों और ट्रैफिक पर भी नजरबीएमसी ने यह भी बताया कि निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और भारी ट्रैफिक वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रदूषण के स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

■ स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी हवा

विशेषज्ञों का कहना है कि ‘अनहेल्दी’ एक्यूआई स्तर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। ऐसे में बीएमसी का यह कदम मुंबईकरों को साफ हवा उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

नगरपालिका ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें, सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस ने हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...