महाराष्ट्र राज्य के 60 साल के ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा उपचार अभियान का शुभारंभ।

Date:

बाल गोविंद तिवारी/मुंबई वार्ता


धड़ाकेबाज युवा प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य की ओर से महाराष्ट्र के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा उपचार अभियान का शुभारंभ दिवा शहर में किया गया। यह अभियान समाजसेवा की भावना से प्रेरित एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

इस अभियान के अंतर्गत न्यूरोपैथी एवं एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जाधव के माध्यम से सांची न्यूरोपैथी एक्यूपंक्चर क्लिनिक, दिवा (पूर्व) में वरिष्ठ नागरिकों को हड्डियों, जोड़ों और तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोगों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।


इस निःशुल्क उपचार में पक्षाघात, गंभीर घुटनों का दर्द, सायटिका, कमर दर्द, गर्दन दर्द, नस दबना, पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी के विकार, जोड़ों की घिसावट, फ्रोजन शोल्डर, संधिवात, हाथ-पैरों में झनझनाहट, लकवा, मधुमेह, गैस्ट्रिक, वजन असंतुलन, महिलाओं के रोग, पेट के विकार, थायरॉइड, हृदय, लीवर, किडनी, त्वचा, आंख, कान, नाक व गले से संबंधित अनेक बीमारियों पर प्रभावी उपचार किया जा रहा है।


यह उपचार प्राकृतिक पद्धति से, बिना दवाइयों एवं बिना ऑपरेशन के, किसी भी साइड इफेक्ट के बिना सुरक्षित रूप से किया जा रहा है। यह अभियान प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित किया जाएगा तथा 10 फरवरी 2025 से वर्ष 2030 तक दीर्घकालीन रूप से चलाया जाएगा।


इस अवसर पर धड़कबाज युवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमोल धनराज केंद्रे, सौ. अश्विनी अमोल केंद्रे, कार्याध्यक्ष श्री अभयलाल दुबे, उपसचिव श्री राजू प्रसाद गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष कु. अनिल रामपाल मौर्या, तथा श्री प्रियेश धाडवे और श्री रणजीत मौर्या ने डॉ. प्रमोद जाधव का सत्कार कर वरिष्ठ नागरिकों के निःशुल्क उपचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की।


संस्थापक अध्यक्ष श्री अमोल धनराज केंद्रे ने महाराष्ट्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों से इस सुवर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
उक्त क्लिनिक शॉप नंबर 1, जगन्नाथ धाम अपार्टमेंट, सेंट मेरी स्कूल के सामने, मुंब्रा देवी कॉलनी रोड, दिवा (पूर्व), ठाणे में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए नागरिक डॉ. प्रमोद जाधव (मोबाइल: 9623175583) से संपर्क कर सकते हैं।


“आपका स्वास्थ्य – हमारी जिम्मेदारी!”
इस ध्येय वाक्य के अनुरूप यह अभियान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डॉ योगेश दुबे को मिली मुंबई भाजपा प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित तथा...

विले पार्ले में बेकाबू इलेक्ट्रिक कार ने तीन दोपहिया सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत; दो घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विलेपार्ले पूर्व स्थित स्टेशन रोड पर...

अब व्हाट्सऐप पर दर्ज होगी अवैध फेरीवालों की शिकायत, बीएमसी ने शुरू की नई सुविधा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में...