अगर मेरी ज़ुबान काटनी है तो काट लो, लेकिन भाजपा को बेनकाब करना मैं बंद नहीं करूंगा: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

देश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए टिपू सुल्तान के मुद्दे पर भाजपा की नौटंकी।मुंबई, दिनांक 16 फरवरी 2026अडानी-अंबानी और अमेरिका का भला करने वाली, संविधान बदलने की कोशिश करने वाली भाजपा को मैं बेनकाब करता हूं, इसलिए अगर भाजपा को मेरी ज़ुबान काटनी है तो काट ले, लेकिन मैं रुकने वाला नहीं हूं। भाजपा का पर्दाफाश करता रहूंगा, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दृढ़ता से कहा है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि भाजपा के विधायक और नेताओं ने “मेरी ज़ुबान काटकर लाने वाले को इनाम” घोषित किया है। मेरी ज़ुबान काटने से अगर भारतीय किसानों को अमेरिका से होने वाले आयात से सुरक्षा मिलने वाली है, यह अन्यायपूर्ण ट्रेड डील रद्द होने वाली है, किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलने वाला है, किसान कर्जमुक्त होने वाले हैं, भाजपा हिंदू-मुस्लिम नफरत को बढ़ावा नहीं देगी, और चीन द्वारा कब्जा किया गया भूभाग वापस मिलने वाला है — तो मेरी ज़ुबान जरूर काट लो।

सपकाल ने आगे कहा कि मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज की कीर्ति महान है। जैसे चंद्रमा बढ़ता जाता है, वैसे ही महाराज की कीर्ति और बढ़ती रहे — इस पर कोई मतभेद नहीं है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मेरे बयान का “ध” का “मा” करके महाराष्ट्र को भड़काने और दंगे करवाने की कोशिश की। इसके पीछे की साजिश को समझना चाहिए।

एपस्टीन फाइल्स में बहुत कुछ छिपा हुआ है। उस मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना इसका एक हिस्सा है। वहीं अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते के कारण भारत के किसानों का जीवन बर्बाद होने वाला है। महाराष्ट्र में भी कई ज्वलंत मुद्दे हैं। इन सभी सवालों पर भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, इसलिए इन मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए यह पूरा प्रपंच रचा जा रहा है, ऐसा भी हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...