■ 250+ प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक उपस्थिति में आईडीए मुंबई एवं आईपीएस मुंबई द्वारा भव्य OSA शिखर सम्मेलन
मुंबई वार्ता संवाददाता

इंडियन डेंटल एसोसिएशन – मुंबई ब्रांच तथा इंडियन Prosthodontic सोसाइटी – मुंबई ब्रांच ने Dentcare Labs के सहयोग से प्रतिष्ठित दी ऑर्चिड होटल में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) पर एक प्रभावशाली कंटिन्यूइंग डेंटल एजुकेशन (CDE) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


250 से अधिक प्रतिनिधियों की अभूतपूर्व उपस्थिति के साथ यह कार्यक्रम वर्ष के सर्वाधिक सफल और उच्च सहभागिता वाले शैक्षणिक आयोजनों में से एक साबित हुआ। दंत चिकित्सा समुदाय से इसे उत्कृष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।


कार्यक्रम का नेतृत्व आईडीए मुंबई ब्रांच के अध्यक्ष डॉ रोहित शाह, सचिव डॉ. राजेश गायकवाड़, CDE संयोजक डॉ शाह नवाज शेख तथा संयुक्त सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वरुण राज कामत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई आईडीए महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष डॉ. शरीफ फिरोज ने और उनके साथ CDH संयोजक डॉ. दिग्विजय पाटिल, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक देठे एवं संपादक डॉ. राथीन दास भी उपस्थित रहे। आईपीएस मुंबई की ओर से अध्यक्ष डॉ. नैसर्गि शाह तथा सचिव डॉ. परमीत बग्गा ने सक्रिय भूमिका निभाई।


कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहा “स्माइल आर्किटेक्ट” जॉन कुरियाकोसे, मैनेजिंग डायरेक्टर, Dentcare Labs का संयुक्त सम्मान जो उन्हें उनके दंत चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
■ शैक्षणिक मुख्य आकर्षण
● वैज्ञानिक व्याख्यानों में शामिल रहे
डॉ अविनाश क्षर ( ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया: निदान एवं दंत दृष्टिकोण) , डॉ. वरुण कुंटे (TMJ और स्लीप कनेक्शन), डॉ. जॉर्ज अब्राहम (ड्रीमवेंट एंटी-स्नोरिंग डिवाइस), डॉ. बिनु गोल्ड (क्लियर एलाइनर्स पर नवीनतम अपडेट)।
ʼ कार्यक्रम का समापन
“The Big Debate on Sleep Apnea” शीर्षक से एक रोचक पैनल में चर्चा हुई , जिसमें डॉ. नैसर्गि शाह, डॉ. प्रमोद काले, डॉ. अविनाश क्षर और डॉ. जॉर्ज अब्राहम ने भाग लिया। इस चर्चा ने प्रतिनिधियों को बौद्धिक रूप से प्रेरित और सक्रिय रूप से संलग्न रखा।


■ विशिष्ट व्यक्तित्वों के संक्षिप्त उद्धरण
डॉ शरीफ फिरोज ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह कार्यक्रम दर्शाता है कि दंत चिकित्सक जीवनशैली संबंधी विकारों जैसे स्लीप एपनिया के प्रबंधन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। महाराष्ट्र को आईडीए मुंबई की दृष्टि पर गर्व है।”
डॉ रोहित शाह ने कहा कि,” स्लीप डेंटिस्ट्री भविष्य है, और आज हमने चिकित्सकों को ऐसा ज्ञान प्रदान किया है जिसे वे तुरंत अपनी प्रैक्टिस में लागू कर सकते हैं।”
डॉ Rajesh गायकवाड़ ने कहा कि, “यह उत्साह गुणवत्ता पूर्ण वैज्ञानिक सामग्री की मांग को दर्शाता है। हम शैक्षणिक स्तर को निरंतर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


डॉ वरुण राज कामत ने कहा कि, “योजना से लेकर क्रियान्वयन तक, इस कार्यक्रम को प्रभावशाली, व्यावहारिक और प्रगतिशील बनाने का उद्देश्य रखा गया था।”
डॉ शाह नवाज शेख ने कहा कि,” आईडीए मुंबई का यह एक और शानदार कार्यक्रम रहा। 250+ प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने सिद्ध कर दिया कि जब अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार मिलते हैं, तो सफलता सुनिश्चित होती है।
“डॉ नैसर्गि शाह ने कहा कि,” आईडीए और आईपीएस मुंबई का यह सहयोग, प्रोस्थोडॉन्टिक और अंतःविषय उत्कृष्टता के माध्यम से रोगी देखभाल को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।
डॉ परमीत बग्गा ने कहा कि, “वैज्ञानिक गहराई और जीवंत चर्चाओं ने इसे वर्ष के सबसे सार्थक शैक्षणिक आयोजनों में शामिल कर दिया।”
इस कार्यक्रम की भव्य सफलता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि आईडीए मुंबई ब्रांच, मानक स्थापित करते हुए और संगठित दंत चिकित्सा को नई दिशा दिखाते हुए, नेतृत्व, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणी है ।


