मुंबई वार्ता संवाददाता

गत एक सप्ताह के दौरान ड्यूटी के समय एयरपोर्ट कमिश्नरेट के अधिकारियों ने स्पॉट और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कई बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों, विदेशी मुद्रा, हीरे, सोना और कीमती रत्न जब्त किए।


अधिकारियों ने 8 मामलों में कुल 44.292 किलोग्राम संदिग्ध एनडीपीएस (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 44.292 करोड़ रुपये बताई गई है। यह मादक पदार्थ बैंकॉक से आए 9 यात्रियों के पास से बरामद हुआ।


सभी आरोपियों को नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोटॉपिक एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।इसके अलावा, 299 ग्राम एनडीपीएस पदार्थ, जिसे मेथाक्वालोन बताया जा रहा है, भी जब्त किया गया। इसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 74.75 लाख रुपये आंकी गई है।


अलग-अलग 5 मामलों में 5 यात्रियों से निम्नलिखित सामान जब्त किया गया:-
● विदेशी और भारतीय मुद्रा: कुल मूल्य ₹32,85,668● 455 कैरेट प्राकृतिक और लैब-ग्रोन हीरे: मूल्य ₹94,97,300
● 21 कैरेट सोने के टूटे आभूषण (160.790 ग्राम): मूल्य ₹21,51,473
● 1203.69 कैरेट कट और पॉलिश प्राकृतिक पन्ना, माणिक, नीलम, एमिथिस्ट, प्रासियोलाइट आदि रत्न: मूल्य ₹15,16,127
कस्टम विभाग ने सभी मामलों में आगे की जांच शुरू कर दी है और तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।


