बिना वेतन लिए पांच साल भाजपा नगरसेवक तेजिंदर सिंग तिवाना करेंगे जनसेवा; तिवाना ने पूरा वेतन और भत्ता महापौर निधि को किया समर्पित ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

जनसेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, नगरसेवक, स्थायी और विधि समिति सदस्य तेजिंदर सिंग तिवाना ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए अपना वेतन जनसेवा के लिए दान करने का निश्चय किया।तिवाना हाल ही में संपन्न हुए महानग्रपालिका चुवाओं में वार्ड ४७ से जीते हैं और उन्होंने ने अपने आगामी पूरे 5 वर्षों के कार्यकाल का मानधन तथा विभिन्न समिति सभाओं के भत्तों को महापौर निधि के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने महापौर महोदया को निवेदन पत्र प्रेषित किया किया।

इस अवसर पर तिवाना ने कहा कि “नगरसेवक” का अर्थ ही है—जो नगर की सेवा करे, और यह सेवा निस्वार्थ भाव से होनी चाहिए।जनसेवा मेरे लिए एक संकल्प है। मेरा मानना है कि जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इसी भावना से मैंने अपने पूरे कार्यकाल का मानधन और सभी भत्ते महापौर निधि को समर्पित करने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह राशि जरूरतमंद मुंबईकरों की सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बीएमसी चुनावों में युवा उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी, ताकि नई ऊर्जा और नई सोच के साथ महानगरपालिका में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और मुंबई के कायाकल्प को नई दिशा मिल सके।

तेजिंदर सिंग तिवाना की यह पहल पार्टी के इसी उद्देश्य की सफलता का संकेत देती है और न केवल उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल आश्रम बमबारी मामले में दो आरोपियों को बोरीवली स्टेशन से दबोचा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस...