मालवणी में 37 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ युवाओं को निशाना बनाने वाले नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।


मुंबई वार्ता संवाददाता

मालवणी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 किलो गांजा जब्त किया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मालवणी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


मंगलवार (31 मार्च) तड़के करीब 3 बजे मालवणी के मारवे रोड स्थित पूनम रोज नर्सरी इलाके में पुलिस की निगरानी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने जांच की। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बिक्री के उद्देश्य से रखा गया 37 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए इस नशीले पदार्थ की कीमत करीब 18 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश फुलचंद वर्मा (28), अंकित कुमार मानसिंग (24) और सितू रामकुमार वर्मा (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों वर्तमान में ठाणे जिले के भिवंडी के कनेर क्षेत्र में रह रहे थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी हैं।


पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों का जाल खासकर युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, करियर और भविष्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।


यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (परिमंडल 11) संदीप जाधव के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नगरकर के मार्गदर्शन में उनकी टीम ने की। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पालघर में भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, कई घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पालघर जिला में सोमवार...

स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से विकसित हों उद्यान और मैदान : महापौर रितू तावडे।

मुंबई महानगरपालिका के एन विभाग क्षेत्र के उद्यानों और...