मुंबई वार्ता संवाददाता

मलाड पूर्व स्थित पाल नगर में हुए दर्दनाक एसिड हमले के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व पक्षनेता व पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने आज कांदिवली पश्चिम स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (शताब्दी) अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की।


मिश्रा ने पीड़ितों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने इस घटना को “अत्यंत अमानवीय” बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीड़ितों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मिश्रा आज पुलिस उपायुक्त से मुलाकात किया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।


