श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत के जोसे सी. पाज़ के मेयर मारियो अल्बर्टो इशी ने आज मुंबई का दौरा किया। इस दौरान मुंबई के उप महापौर संजय घाड़ी ने कुलाबा स्थित होटल ताज में उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।


इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से मेयर इशी का औपचारिक सत्कार भी किया गया। मुलाकात के दौरान उप महापौर संजय घाड़ी ने उन्हें मुंबई महानगर के विकास कार्यों और प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


मेयर मारियो अल्बर्टो इशी ने मुंबई के तेज़ी से हो रहे विकास की सराहना करते हुए कहा कि शहर में तेजी से हो रहे बदलाव और प्रगति प्रभावशाली है।


