बारामती उपचुनाव: ‘बिग बॉस’ फेम अभिजीत बिचुकले ने भरा नामांकन, सुनेत्रा पवार के खिलाफ 19 उम्मीदवार मैदान में।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा उपचुनाव में दिलचस्प मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं। ‘बिग बॉस’ फेम अभिजीत बिचुकले ने अपक्ष उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। इस सीट पर सुनेत्रा पवार के खिलाफ अब तक कुल 19 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जिनमें बिचुकले भी शामिल हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद बिचुकले ने कहा कि वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं, इस पर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी विस्तृत भूमिका स्पष्ट करेंगे।

■ चुनाव लड़ने का लंबा अनुभव

अभिजीत बिचुकले इससे पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं।2019 विधानसभा चुनाव में वरळी सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मैदान में उतरे थे।सातारा से भी उन्होंने नामांकन दाखिल किया था।2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में सातारा सीट से अपक्ष उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।2022 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन आवश्यक विधायकों के समर्थन के अभाव में नामांकन नहीं भर सके।2024 विधानसभा चुनाव में कसबा सीट से भी किस्मत आजमा चुके हैं।इसके अलावा सातारा नगरपालिका चुनाव में भी कई बार भाग ले चुके हैं।

■ अब तक नामांकन करने वाले उम्मीदवार

बारामती उपचुनाव के लिए अब तक जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें प्रमुख हैं:सतिश कदम (हिंदुस्तान जनता पार्टी)सागर भिसे (अपक्ष)अभिजीत बिचुकले (अपक्ष)राघू घटुकडे (न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी)गजानन गवळी (अपक्ष)त्रिशाला कांबळे (अपक्ष)दिलीप अळोणी (अपक्ष)दत्तात्रेय बेदरे (अपक्ष)अरुण निटुरे (राष्ट्रीय किसान बहुजन पार्टी)रजाक मुलाणी (अपक्ष)संदीप खरात (अपक्ष)विलास होळकर (अपक्ष, बारामती)दादा थोरात (अपक्ष, बारामती)अभिजीत कांबळे (अपक्ष, बारामती)मिथुन आटोळे (अपक्ष, बारामती)अनिल तुपे (अपक्ष)संकेत गावडे (अपक्ष, बारामती)इस उपचुनाव में बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बदलापुर में KDR फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय सेवा सबसे बड़ा धर्म है।...

घाटकोपर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के ‘एन’ वार्ड में...

मुंबई सत्र न्यायालय से हथकड़ी समेत फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में स्थित मुंबई सत्र न्यायालय...