मुंबई वार्ता, हरीशचंद्र पाठक

पूर्वांचल युवा संघ पवई की ओर से रविवार की शाम साकीनाका के तूंगा गांव में मुंबई महानगरपालिका में स्वीकृत नगरसेवक पद पर मनोनित युवा नेता डॉ नितेश सिंह का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन राकांपा चांदीवली विधानसभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की ओर से किया गया।इस दौरान उत्तर भारत का प्रमुख व्यंजन लिट्टी चोखा और लोकगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।


लोकगायक सुरेश शुक्ला ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मुंबई भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री,श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी , मुंबई मनपा आरोग्य समिति के अध्यक्ष, नगरसेवक हरिश भांदिरगे, श्री रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील दुबे, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे,आर.टी. आई कार्यकर्ता , अनिल गलगली जी,भाजपा नेता अखिलेश सिँह,उद्योगपति संजय सिँह,भाजपा नेता भूरा राम ,सुरेंद्र सिंह राकांपा चाँदीवली विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्वादी कांग्रेस पार्टी, संस्थापक नीरज भारद्वाज अध्यक्ष विपिन पांडे, दुर्गेश सिँह,रवि चौरसिया, आदित्य पांडे, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए समारोह के आयोजक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर नितेश राजहंस सिंह को स्वीकृत नगरसेवक बनाए जाने पर पूर्वांचल का गौरव बढ़ा है।


