न्यू लॉ कॉलेज में एलएलबी दीक्षांत समारोह उत्साह के साथ संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक

मॉडर्न एजुकेशन सोसायटी के न्यू लॉ कॉलेज, डी. जी. रूपारेल कॉलेज, माहिम में वर्ष 2025 की पासआउट बैच के लिए एलएलबी डिग्री वितरण समारोह शनिवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्नातक विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष घाटगे उपस्थित थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में वीवीए लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ठाकूर एम. जेठवाणी ने शिरकत की। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. शिवानी शेलार, डॉ. मोहिनी देसाई, प्रोफेसर काज़ी सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

एडवोकेट सुभाष घाटगे ने अपने मार्गदर्शन में विधि क्षेत्र में पेशेवर नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ईमानदारी और मूल्य-आधारित आचरण अपनाने का संदेश दिया। डॉ. ठाकूर जेठवाणी ने नवोदित वकीलों को समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की सलाह दी।

डॉ. शिवानी शेलार ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रो. गर्जे, प्रो. प्रज्ञा पहुळकर, प्रो. मेहता तथा अन्य शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। छात्र स्वयंसेवकों ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। उपस्थित सभी लोगों के लिए उत्कृष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सक्रिय पूर्व छात्र एडवोकेट मंगेश परब और एडवोकेट महेश मोरे ने नई इमारत के लिए कृतज्ञता स्वरूप महान भारतीय व्यक्तित्वों की 20 तस्वीरें भेंट कीं। साथ ही, एडवोकेट मंगेश परब ने पूरे कार्यक्रम का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी आयोजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंधेरी पूर्व के विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं पर महापौर रितू तावडे ने की समीक्षा बैठक।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका की महापौर रितू तावडे...

जनता के मुद्दों पर सड़कों पर उतरेगी पार्टी: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) के...

भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा का होगा पूजन अर्चन एवं मंगल दर्शन समारोह ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय नगर के महर्षि जमदग्नि पार्क,...

वर्ली के भूखंड को पंचतारांकित होटल के लिए देने पर विवाद, नीलामी प्रक्रिया रोकने की मांग।

मुंबई/ श्रीश उपाध्याय मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा...