भाजपा के स्थापना दिवस निमित्त उत्तर मुंबई लोक कल्याण कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपाइयों का सत्कार हुआ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 47 वां स्थापना दिवस पूरे भारतवर्ष में धूम धाम से मनाया।प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिने अपने अपने निवास पर भाजपा का ध्वज फहराया। उसी प्रकार आज विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के प्रत्येक कार्यालय पर मिठाइयां बंटी, ध्वज वंदन हुआ और अनेक वरिष्ठ भाजपाइयों के सम्मान तथा मार्गदर्शन कार्यक्रम हुए।

इसी के तहत उत्तर मुंबई भाजपा महासचिव बाबा सिंह उर्फ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आज उत्तर मुंबई के लोककल्याण कार्यालय कांदिवली पश्चिम में भी प्रातः 8.30 बजे महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश महासचिव विधायक योगेश सागर की उपाधित में भाजपा के ध्वज को फहराया गया। वंदे मातरम् एवं महाराष्ट्र राज्य गान भी सामूहिक रूप से गाया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एड.जयप्रकाश मिश्रा जी के द्वारा मार्गदर्शन से कार्यक्रम आरंभ हुआ, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष बाला दीपक तावड़े, वरिष्ठ भाजपाइ करुणाशंकर ओझा, वि.योगेश सागर के भाषण हुए।

भाजपा के स्थापना से आज तक भाजपा से किसी न किसी जिम्मेदारी पर रहे अनेक सम्माननीय वरिष्ठों के सम्मान चिन्ह शाल देकर प्रदेश महासचिव विधायक योगेश सागर के हस्ते आदर सत्कार किया। एड. जे.पी.मिश्रा, करुणाशंकर ओझा,आर. यू. सिंह, गंगाराम जमनानी, ब्रह्मदेव तिवारी, श्रीकांत पांडे, कविता भाटिया, किरण बेन शाह, दिनेश जैन, रमणीक भाई घेलानी, राजूभाई ओझा, महेश भट्ट, मुरली त्रिवेदी जैसे वरिष्ठों के सम्मान पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सांसद पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी को नमन किया और कार्यकर्ताओं को आज के स्थापना दिवस दिवस की बधाई दी।

महासचिव सत्यप्रकाश उर्फ बाबा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।– नीला कनुभाई राठोड़ सोनी प्रचार प्रमुख उत्तर मुंबई भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंधेरी पूर्व के विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं पर महापौर रितू तावडे ने की समीक्षा बैठक।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका की महापौर रितू तावडे...

जनता के मुद्दों पर सड़कों पर उतरेगी पार्टी: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) के...

भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा का होगा पूजन अर्चन एवं मंगल दर्शन समारोह ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय नगर के महर्षि जमदग्नि पार्क,...

वर्ली के भूखंड को पंचतारांकित होटल के लिए देने पर विवाद, नीलामी प्रक्रिया रोकने की मांग।

मुंबई/ श्रीश उपाध्याय मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा...