श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल ने अलग अलग कार्रवाई के अंतर्गत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल रू 10.14 करोड़ मूल्य की ड्रग्स बरामद की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ली एंटी नार्कोटिक्स सेल ने वड़ाला इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 54.50 लाख मूल्य की 214 ग्राम एमडी बरामद किया है। विलेपार्ले इलाके से एक व्यक्ति को 7.690 किलो गांजा समेत गिरफ्तार किया है।


आजाद मैदान एंटी नार्कोटिक्स सेल यूनिट ने वडाला इलाके से एक व्यक्ति को 20.700 किलो गांजा और नागपाड़ा इलाके से एक व्यक्ति को 117 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।
कांदिवली एंटी नार्कोटिक्स सेल ने गोरेगांव इलाके से दो लोगों को कुल 159 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।इसके अलावा अंधेरी पश्चिम से एक व्यक्ति को 18 ग्राम एमडी एवं माहिम से एक व्यक्ति को 104 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।
बांद्रा एंटी नार्कोटिक्स सेल ने भारत नगर से एक आरोपी को 163 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।
घाटकोपर एंटी नार्कोटिक्स सेल ने मालवणी इलाके से एक आरोपी को 123 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।
सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त (एंटी नार्कोटिक्स सेल, मुंबई) के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई घाटकोपर एएनसी के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले, कांदिवली एएनसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगदाले, आजाद मैदान एएनसी के प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश सूर्यवंशी, वर्ली एएनसी के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालून्खे, बांद्रा एएनसी के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे की टीम ने की है।


