मुंबई सत्र न्यायालय से हथकड़ी समेत फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में स्थित मुंबई सत्र न्यायालय से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सुनवाई के लिए लाए गए 42 वर्षीय आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार होने में सफलता हासिल कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। हालांकि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरार आरोपी की पहचान हरिसन एंथोनी जोसेफ के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ कुलाबा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, केरल का रहने वाला हरिसन मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में रहता था। मार्च 2023 में उसने थैली विक्रेता राजू शेख पर एयरगन से फायरिंग की थी। इस मामले में उस पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। करीब नौ महीने फरार रहने के बाद उसे जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था और उस पर मकोका भी लगाया गया था। इसके बाद उसे आर्थर रोड जेल में रखा गया था।

उसे आगे की सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय में पेश किया गया था। सुनवाई खत्म होने के बाद जब पुलिसकर्मी प्रशांत कांबले उसे लॉकअप में ले जा रहे थे, तभी तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल के बीच आरोपी ने अचानक कांबले के हाथ पर हमला किया और हथकड़ी समेत फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।

आशंका जताई जा रही थी कि वह अपने गृह राज्य केरल भागने की कोशिश कर सकता है, जिसके चलते रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिस टीमों को तैनात किया गया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बदलापुर में KDR फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय सेवा सबसे बड़ा धर्म है।...

घाटकोपर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के ‘एन’ वार्ड में...