मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर आग लगने की घटना सामने आई। यह आग 9वीं गली, शंकर मंदिर के पास स्थित एक मकान में लगी थी। घटना की सूचना बीएमसी फायर ब्रिगेड को दोपहर 3:40 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग मुख्य रूप से घर के अंदर इलेक्ट्रिकल वायरिंग, इंस्टॉलेशन, एयर कंडीशनिंग यूनिट, पंखों, कपड़ों और अन्य घरेलू सामान तक सीमित थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 4:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ था, जिसे तत्काल Sir J. J. Hospital भेजा गया। हालांकि, अस्पताल के आरएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 32 वर्षीय अज्ञात पुरुष को मृत अवस्था में लाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


