नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में “स्वर्गीय वैद्य श्री. मोरेश्वर वैद्य की आठवीं पुण्यतिथि उपलक्ष्य में व्याख्यान” का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्राचार्य, स्वर्गीय वैद्य श्री. मोरेश्वर वैद्य सर की आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर, संस्कृत संहिता विभाग ने “समान वायु चिकित्सा विचार” इस विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।

संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने स्वर्गीय वैद्य मोरेश्वर वैद्य सर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद आज के व्याख्याता वैद्य माधव भागवत ने धन्वंतरि पूजा की, संस्था के सचिव और महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त डॉ. ऋजुता दुबे और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे ने दीप प्रज्वलन किया।

इस कार्यक्रम के व्याख्याता वैद्य माधव भागवत को संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने सम्मानित किया और फिर कार्यक्रम शुरू हुआ।वैद्य माधव भागवत ने कहा, “बीस से पच्चीस साल तक शुद्ध आयुर्वेद चिकित्सा करते हुए, मुझे यह अनुभव हुआ है कि आयुर्वेद के सिद्धांत कभी नहीं बदलते हैं।”

उन्होंने पचन संस्थान को नियंत्रित करने वाली समान वायु से जुड़ी बीमारियों और उनकी चिकित्सा को आसान भाषा में समझाया, और औषधी सेवन काल का महत्व भी समझाया। इस प्रोग्राम में महाविद्यालय के सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन संस्कृत संहिता विभाग प्रमुख वैद्य शुभांगी पाटिल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...