मुंबई वार्ता /हरिशचंद्र पाठक

घाटकोपर पश्चिम असल्फा गांव के जंगलेश्वर महादेव मंदिर में 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित संगीतमय भव्य रामकथा के अंतिम चरण में रामकथा सुनने के लिए श्रोताओं की अच्छी खासी भीड़ जमा हो रही है।


बता दें कि यह रामकथा राजराजेश्वरी शक्ति पीठाधीश्वर प्रयागराज के डॉ निवासाचार्य मानस मनीषी के मुखारबिंद से प्रस्तुत की जा रही है। रामकथा में डॉक्टर निवासाचार्य ने कहा कि रामकथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है । उन्होंने भगवान राम के जन्म के कारणों पर सुंदर प्रकाश , सुंदरकथा सुनाई । इस कथा का श्रवण करने के लिए सैकड़ों भक्तों के साथ नेताओं और समाजसेवकों का तांता लगा हुआ है।


अभी तक रामकथा सुनने के लिए आने वाले प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में चांदीवली के विधायक दिलीप मामा लांडे , प्रसिद्ध उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह , पूर्व मंत्री नसीम खान , पूर्व मंत्री रमेश दुबे, उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह , नगरसेविका अश्विनी मते , शिवसेना विभाग प्रमुख सुरेश पाटिल , सोमनाथ सांगले , संजय भालेराव , उदय प्रताप सिंह, रामबक्स सिंह, आर टी आई एक्टिविस्ट अनिल गलगली,अखिलेश सिंह, शुभ्रांशु दीक्षित दामोदर शर्मा , हरीश पांडे , बल्ले सिंह , हरीश दुबे , चंद्रेश दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग रामकथा सुनने के लिए आ चुके हैं।इस संगीतमय रामकथा का आयोजन घाटकोपर के उद्योगपति रमेश छेदी सिंह ने किया है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में रितेश रमेश सिंह और हितेश रमेश सिंह, राजकुमार दीक्षित महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह रामकथा राम भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


