दादर रेलवे स्टेशन का नाम ‘चैत्यभूमि’ करने की मांग, बाबूभाई भवानजी ने आंबेडकर जयंती पर रखा प्रस्ताव।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

वरिष्ठ शिवसेना नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने यह मांग डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।


भवानजी ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है, जिसके पीछे बाबा साहेब आंबेडकर की दूरदृष्टि का बड़ा योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि रिजर्व बैंक की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण संस्थागत विचार भी आंबेडकर की सोच से प्रेरित थे।


उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में भारतीय संविधान का निर्माण हुआ, जिसने देश में समानता, शिक्षा और अधिकारों की नई चेतना जगाई।
भवानजी ने कहा कि आंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर है। उनका जीवन सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से समाज में बदलाव लाया जा सकता है।


उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। “शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज को बदला जा सकता है,” इस विचार को अपनाने की आवश्यकता है।


■ हजारों श्रद्धालुओं के लिए पानी वितरण


इस अवसर पर दादर शिवाजी पार्क और राजगृह में भवानजी के नेतृत्व में भीम भक्तों के लिए हजारों बोतल बिसलेरी पानी का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, पूर्व सांसद राहुल शेवाले सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...