मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य के परिवहन मंत्री सरनाईक ने नागपुर मंडल में कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में आ रही समस्याओं के पीछे के कारणों का गहराई से विश्लेषण किया जाए और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागपुर मंडल में सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, आम नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।


