‘डूबता महाराष्ट्र’ बनाने का पाप महायुती सरकार का, जनता नहीं करेगी माफ: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा महायुती सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते ड्रग्स कारोबार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि महायुती सरकार के संरक्षण में महाराष्ट्र “उड़ता पंजाब” की तरह “डूबता महाराष्ट्र” बनता जा रहा है और राज्य की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।


तिलक भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान सपकाल ने कहा कि ड्रग्स का जहर अब मुंबई-पुणे जैसे बड़े शहरों से निकलकर तहसील स्तर तक फैल चुका है। गुजरात के कांडला बंदरगाह से महाराष्ट्र तक बने ड्रग्स कॉरिडोर के जरिए यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिसमें राजनीतिक संरक्षण की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।


उन्होंने आरोप लगाया कि तुलजापुर जैसे पवित्र तीर्थस्थल में भी ड्रग्स रैकेट से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनके करीबी लोगों से जुड़े मामलों में कार्रवाई को दबाने की कोशिश की गई।


सपकाल ने कहा कि मुंबई के नेस्को परिसर में पुलिस स्टेशन के सामने ही ड्रग्स और शराब की पार्टियां होना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
इसके अलावा उन्होंने अशोक खरात प्रकरण, नासिक की आईटी कंपनी में महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और अमरावती में सैकड़ों लड़कियों के साथ अत्याचार जैसे मामलों का जिक्र करते हुए गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि इन सभी मामलों में एफआईआर सार्वजनिक की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।


अंत में सपकाल ने कहा कि राज्य में पूर्णकालिक गृह मंत्री न होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्होंने मांग की कि देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें और महाराष्ट्र को एक पूर्णकालिक एवं सक्षम गृह मंत्री दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...