मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 161 के वरिष्ठ भाजपा नेता और जाने माने समाजसेवक प्रदीप बंड गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। प्रदीप बंड शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में और चांदिवली विधानसभा के विधायक दिलीप मामा लांडे के नेतृत्व में शिवसेना में शामिल हुए।


बता दें कि प्रदीप बंड भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 161 के अध्यक्ष थे। उनकी कार्यकर्ताओं में अच्छी खासी पैठ है। यही वजह है कि वार्ड क्रमांक १६१ में नागरिकों की हर समस्याओं को सुलझाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समय समय पर अपने कार्यालय में चिकित्सा शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया करते हैं। इसके अलावा बीमार मरीजों के इलाज के लिए सदैव ही अस्पतालों में भागदौड़ किया करते हैं।


प्रदीप बंड के शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोगों के अलावा शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावी राजनितिक जीवन की शुभकामनाएं दी है।


