अजीत पवार विमान हादसे पर पहली बार सुनेत्रा पवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


बारामती विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पहली बार अपने पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उनके मन में भी कई संदेह हैं और मामले की गहन जांच होनी चाहिए।


उन्होंने कहा, “राज्य और केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही हैं, लेकिन दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।” इस पर मंच से ही मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि सच सामने आने तक सरकार शांत नहीं बैठेगी।


इस मामले को लेकर रोहित पवार लगातार सरकार से एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने हादसे पर कई सवाल भी उठाए हैं। महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज न होने पर उन्होंने कर्नाटक जाकर “जीरो एफआईआर” दर्ज कराई, जिसे फडणवीस ने अवैध कदम बताया।


जनसभा को संबोधित करते हुए सुनेत्रा पवार ने अजीत पवार के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित एक संग्रहालय बनाने की घोषणा भी की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके।


मुख्यमंत्री फडणवीस ने सुनेत्रा पवार का समर्थन करते हुए कहा कि वे अजीत पवार की विरासत को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं और मतदाताओं से 23 अप्रैल को उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।


इस दौरान अजीत पवार की चचेरी बहन और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि बारामती हमेशा पवार परिवार के साथ खड़ा रहा है और लोगों से सुनेत्रा पवार का समर्थन करने की अपील की।


गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में उस समय के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु हो गई थी।


■ उपचुनाव कार्यक्रम:


चुनाव आयोग के अनुसार, बारामती और राहुरी सीटों पर मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। ये उपचुनाव अजीत पवार और भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन के कारण कराए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...