मुंबई में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़: महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, कारोबारी से 60 लाख से अधिक की वसूली।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई में एक सनसनीखेज सेक्सटॉर्शन मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर, उसके भाई और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक कारोबारी को प्रेमजाल और निजी चैट्स के जरिए फंसाकर लाखों रुपये की वसूली की।


गिरफ्तार आरोपियों में फरखंदा अज़ीज़ खान, उसका भाई बाझिल अज़ीज़ खान और इम्तियाज वानी शामिल हैं। फरखंदा और उसके भाई को नई दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया, जबकि वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कुलाबा इलाके का 28 वर्षीय कारोबारी है। साल 2024 में उसकी पहचान फरखंदा से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल चैटिंग के जरिए दोस्ती बढ़ी, लेकिन बाद में महिला ने उससे आपत्तिजनक और निजी बातचीत शुरू की।


इसके बाद फरखंदा ने अपने भाई और साथी से भी कारोबारी की पहचान कराई। कुछ समय बाद आर्थिक परेशानी का हवाला देकर पैसे मांगे गए। जब कारोबारी ने मना किया, तो उसे निजी चैट्स सार्वजनिक करने की धमकी दी गई।


इस दबाव में आकर पीड़ित ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2026 के बीच 32 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 23.61 लाख रुपये आरोपी महिला के खाते में जमा किए। जांच में यह भी सामने आया कि इस रकम का बड़ा हिस्सा इम्तियाज वानी के खाते में ट्रांसफर किया गया, जबकि कुछ रकम फरखंदा के पिता के खाते में भी भेजी गई।


इतना ही नहीं, आरोपियों ने बाद में धमकियां और बढ़ा दीं। निजी चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल करने और जेल भिजवाने की धमकी देकर जनवरी 2026 में पीड़ित से और 40 लाख रुपये वसूले गए।


इस मामले में मुंबई के पश्चिम क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...

सुप्रिया सुळे का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- शिक्षा के जरिए नई पीढ़ी पर विचारधारा थोपने की कोशिश।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...

भारत में मानसिक स्वास्थ्य संकट पर केंद्र सरकार से विशेष संस्थान बनाने की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष...