मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में पानी की कमी को देखते हुए नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के महापौर और आयुक्त को एक निवेदन दिया है। इसमें शहर के कुओं का सही तरीके से उपयोग करने के लिए जांच और योजना बनाने की मांग की गई है।


उन्होंने कहा कि मुंबई के कई इलाकों में पुराने और नए दोनों तरह के कुएं मौजूद हैं। बढ़ती आबादी के कारण पानी की जरूरत भी बढ़ रही है, इसलिए इन कुओं का सही इस्तेमाल करना जरूरी है।


निवेदन में ये सुझाव दिए गए हैं:
● शहर के सभी कुओं की जांच कर उनकी सही जानकारी दर्ज की जाए
● पानी की जांच लैब में कराई जाए ताकि पता चले कि पानी सुरक्षित है या नहीं
● जहां पानी पीने लायक नहीं है, वहां RO मशीन लगाई जाए
● साफ किए गए पानी को लोगों तक सस्ते दर पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए , इससे महानगरपालिका पर पानी का दबाव कम होगा और लोगों को पास में ही पानी मिल सकेगा।
डॉ. सिंह का कहना है कि इस योजना से मुंबई की पानी की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है और पानी बचाने में भी मदद मिलेगी।उन्होंने प्रशासन से इस पर ध्यान देकर जरूरी कदम उठाने की अपील की है।


