कुओं की जांच और पानी की गुणवत्ता पर नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह का निवेदन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में पानी की कमी को देखते हुए नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के महापौर और आयुक्त को एक निवेदन दिया है। इसमें शहर के कुओं का सही तरीके से उपयोग करने के लिए जांच और योजना बनाने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि मुंबई के कई इलाकों में पुराने और नए दोनों तरह के कुएं मौजूद हैं। बढ़ती आबादी के कारण पानी की जरूरत भी बढ़ रही है, इसलिए इन कुओं का सही इस्तेमाल करना जरूरी है।

निवेदन में ये सुझाव दिए गए हैं:

● शहर के सभी कुओं की जांच कर उनकी सही जानकारी दर्ज की जाए

● पानी की जांच लैब में कराई जाए ताकि पता चले कि पानी सुरक्षित है या नहीं

● जहां पानी पीने लायक नहीं है, वहां RO मशीन लगाई जाए

● साफ किए गए पानी को लोगों तक सस्ते दर पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए , इससे महानगरपालिका पर पानी का दबाव कम होगा और लोगों को पास में ही पानी मिल सकेगा।

डॉ. सिंह का कहना है कि इस योजना से मुंबई की पानी की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है और पानी बचाने में भी मदद मिलेगी।उन्होंने प्रशासन से इस पर ध्यान देकर जरूरी कदम उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुष्ठ रोगियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा का सटीक निरीक्षण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त...

वर्ली में रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे", कहावत...