मुंबई महापौर बंगले के नवीनीकरण पर खर्च को लेकर विवाद, रितू तावड़े फिर घिरीं आलोचनाओं में

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई की महापौर रितू तावड़े एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इस बार मुद्दा है भायखला स्थित मेयर बंगले के नवीनीकरण पर होने वाला करोड़ों रुपये का खर्च। महापौर पद संभालने के बाद से ही वे लगातार किसी न किसी कारण से चर्चा में रही हैं, और अब यह नया मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।


मेयर निवास के नवीनीकरण के लिए करीब 2 करोड़ 94 लाख रुपये के खर्च का प्रस्ताव आगामी स्थायी समिति की बैठक में पेश किया गया है। इस प्रस्ताव के सामने आते ही विपक्ष और नागरिकों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आरोप है कि महापौर के सुझाव पर जनता के पैसे का अनावश्यक उपयोग किया जा रहा है।


भायखला के रानी बाग परिसर में स्थित यह एकमंजिला कौलारू (टाइल्ड) और सागवान लकड़ी से बना पुराना बंगला है। प्रस्तावित कार्यों में फर्नीचर की पूरी मरम्मत, सभी शौचालयों का नवीनीकरण, ग्राउंड फ्लोर पर अतिरिक्त बेडरूम का निर्माण और फर्श का नवीनीकरण शामिल है।


दिलचस्प बात यह है कि यह बंगला पिछले चार-पांच वर्षों से बंद पड़ा है। पहले मुंबई के महापौर का आधिकारिक निवास दादर के शिवाजी पार्क इलाके में था, जहां अब बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बनाया जा रहा है। इसी कारण मेयर का आधिकारिक निवास भायखला के इस ऐतिहासिक बंगले में स्थानांतरित किया गया है।


बताया जाता है कि यह बंगला ब्रिटिश काल में करीब 1931 के आसपास बनाया गया था। अब इसके नवीनीकरण पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह जरूरी है या फिर यह सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई महानगरपालिका बजट पर तेजिंदर सिंह तिवाना का दमदार पहला भाषण: विकास का विजन, व्यवस्था पर सवाल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका के बजट पर अपने...

मुंबई में मराठी भाषा विवाद: “सख्ती नहीं, संवाद जरूरी” – भाजपा विधायक संजय उपाध्याय।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में रहने वाले सभी लोगों...

भारतीय विमर्श की संरचना में धर्मकीर्ति का योगदान।

प्रो. शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित कुलगुरु/स्तंभकार/मुंबई वार्ता ■ भूमिका: बौद्धिक...

अरुण गवली और भाई ठाकुर की विरार में मुलाकात से बढ़ी हलचल, वायरल फोटो से चर्चाओं का दौर तेज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक समय के...