महाराष्ट्र में बड़ी स्वास्थ्य पहल: सरकारी अस्पतालों में 24×7 मुफ्त MRI सेवा शुरू, नए डायलिसिस केंद्रों का लोकार्पण।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी अस्पतालों में एमआरआई (MRI) जांच सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो सभी सरकारी मरीजों के लिए पूरी तरह मुफ्त होंगी। इस परियोजना के तहत आवश्यक तकनीकी स्टाफ जैसे टेक्निशियन और रेडियोलॉजिस्ट सेवाप्रदाता के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।


MRI (Magnetic Resonance Imaging) एक आधुनिक जांच पद्धति है, जिसके जरिए शरीर के अंदरूनी अंगों की विस्तृत और उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्राप्त होती हैं। इससे डॉक्टरों को बीमारी का सटीक निदान करने, उसकी प्रकृति समझने, सही उपचार योजना बनाने और उपचार के प्रभाव का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है।


इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में नए डायलिसिस केंद्रों का भी लोकार्पण किया जा रहा है। ये केंद्र कोल्हापुर (मुरगुड), यवतमाल (दारव्हा), बीड (केज), नाशिक (इगतपुरी), जलगांव (रावेर), सोलापुर (मंगलवेढ़ा), सातारा (ढेबेवाड़ी), सिंधुदुर्ग (वेंगुर्ला), ठाणे (बदलापुर), गडचिरोली (कुरखेडा) और रत्नागिरी (दापोली) में शुरू किए जा रहे हैं।


वहीं, नए एमआरआई केंद्र भंडारा, बुलढाणा, अमरावती (संदर्भ सेवा अस्पताल), नांदेड़, धाराशिव, हिंगोली और परभणी में शुरू किए जाएंगे।
इस पहल से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और खासतौर पर ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए निर्माण मलबे के व्यवस्थित प्रबंधन के निर्देश, विभाग स्तर पर योजना बनाने पर जोर।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जनसंपर्क विभाग...

मुंबई में 30 घंटे पानी की कटौती: कई इलाकों में सप्लाई बंद या कम दबाव से मिलेगी पानी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)मुंबई में जल...

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...